Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:14 AM IST
दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में एक बार फिर से डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया। जिससे डॉक्टर घायल हो गए।
इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। बता दें कि इस हमले के बाद एक बार फिर से डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें कार्य स्थल पर सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। मालूम हो लंबे समय से डॉक्टर कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लंबे समय से मांग करते रहे है।
-बहरहाल डॉक्टरों के इस हड़ताल से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवा को भी शामिल किया गया है मतलब ये की मरीजों का इलाज इमरजेंसी में भी नहीं हो सकेगा। गौरतलब है कि इससे पहले देश भर में नेशनल मेडिकल कमिशन बिल के खिलाफ डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस हड़ताल में सफदरगंज अस्पताल के साथ साथ एम्स के डॉक्टर भी शामिल थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!