Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:01 PM IST
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में मंगलावार को तकनीकी खराबी की खबर सामने आने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। जिसकी वजह से यातायात धीमा हो गया है। वहीं हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच येलो लाइन पर मेट्रो सेवा ठप हो गई। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
डीएमआरसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कुतुबमीनार और छतरपुर मेट्रो स्टेशन के बीच रिपेयर का कार्य जारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द की तकनीकी खराबी को ठीक कर सूचित किया जाएगा। बहरहाल मेट्रो के तकनीकी विशेषज्ञ और अधिकारी जल्द से जल्द परेशानी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
-इस बीच यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने सुल्तानपुरसे कुतुबमीनार तक यात्रियों के लिए फीडर बस सेवा शुरु की है। बता दें कि यलो लाइन दिल्ली की सबसे व्यस्त रूट में से एक मानी जाती ये लाईन दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ती है। बहरहाल ऐसा पहली बार नहीं है जब मेट्रो में इस तरह की दिक्कत आई है। पहले भी कई बार यात्रियों को इस तरह का सामना करना पड़ा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!