Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:09 PM IST
दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की पिटाई के बाद एक बार फिर से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। डॉक्टरों का आरोप है कि रविवार रात एक मरीज के रिश्तेदार ने आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण दिल्ली के मौलाना आजाद अस्पताल के डॉक्टरों के साथ साथ दिल्ली के आधा दर्जन अस्पतालों के लगभग १००० डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते अस्पताल में ओपीडी सहित विभिन्न डिपार्टमेंट में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।
दरअसल रविवार रात साढ़े ११ बजे किसी बात को लेकर एक मरीज और डॉक्टर में कहासुनी हो गई। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया और देखते ही देखते वहां मौजूद मेडिसिन विभाग के डॉ. सऊद मलिक पर हमला हो गया. इस हमले में डॉक्टर को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भी कुछ दिन पहले ही डाक्टरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था।
-बता दें कि हड़ताल के चलते मरीजों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक मरीज ने कहा कि “ वह सुबह ६ बजे से यहां आए हैं हड़ताल की वजह से मरीज को उचित इलाज नहीं दिया जा रहा है मरीज ने कहा कि पिछले ३ महीने से यहां इलाज चल रहा है पर तबसे ४ बार हड़ताल हो चुकी है। डॉक्टर का जब मन करता है छुट्टी कर लेते हैं, लेकिन क्या इसकी कोई सुध लेने वाला है कि इस हड़ताल से कितने लोगों की मौत हो जाती है?
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!