Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 04:15 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।
नामांकन से पहले राहुल गांधी ने ३ किलोमीटर तक का रोड शो किया। रोड शो में बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी शामिल थे। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। मुंशीगंज से शुरू हुये रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा था। महिलाएं घर से छज्जों से फूलों की बारिश कर रही थी। भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस गांधी के काफिले के साथ चल रहा था।
-अमेठी में राहुल का मुकाबला इस बार फिर भाजपा की स्मृति ईरानी से है। ईरानी ११ अप्रैल को पर्चा भरेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों के मौजूद रहने की उम्मीद है। यहां बसपा-सपा गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां अब तक १६ लोकसभा चुनाव और दो उप चुनाव हुए हैं। इनमें कांग्रेस १६ बार जीती। १९७७ में यहां भारतीय लोकदल और १९९८ में भाजपा ने चुनाव जीता था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!