मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 01:47 PM IST

सुर्खियां

मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है, अब तक 171 नामों का ऐलान किया जा चुका है।
Nov 5, 2018, 11:11 am ISTNationAazad Staff
Congress
  Congress

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी की। इसमें 16 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने 155 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें 46 मौजूदा विधायकों को मौका दिया गया था। 230 सीटों में से अब तक कांग्रेस ने 171 नामों की घोषणा की जा चुकी है।

कांग्रेस 171 उम्मीदवारों में 51 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। रविवार को जारी 16 उम्मीदवारों की सूची में पांच वर्तमान विधायकों एवं कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया हैं। जिन पांच वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है उनमें श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से रामनिवास रावत, शिवपुरी जिले की कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव, छतरपुर जिले के राजनगर से विक्रम सिंह नटीराजा एवं अशोकनगर जिले की दो सीटों चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान एवं मुंगावली से ब्रजेन्द्र सिंह यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि 2013 में कांग्रेस ने 58 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इनमें से 51 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया।

- ...
-

Featured Videos!