Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:07 AM IST
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास गिरे फुट ओवर ब्रिज में ६ लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जाहिर करते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा पुल का एक ऑडिट पहले किया गया था और इसे फिट पाया गया था। इस तरह की घटना होने के बाद यह ऑडिट पर सवाल उठाता है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ये पुल १९८० में बनाया गया था।
गुरुवार शाम ७:३० पर हुए इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई वहीं इस हादसे में ३२ से ज्यादा लोग घायल हुए है। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को ५ लाख और घायलों को ५०००० रुपए की मदद की जाएगी।
-इसके साथ ही इस हादसे में ३२ घायल लोगों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार ही उठाएगी। बता दें कि हादसा गुरुवार शाम करीब 7:३० बजे हुआ। जब लोग सड़क पार करने के लिए पुल से जा रहे थे। घटना में करीब ३ दर्जन लोग घायल हुए हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!