CBSE CTET Result 2019: जल्द जारी होगा सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा २०१९ का रिजल्ट

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:44 AM IST

सुर्खियां

CBSE CTET Result 2019: जल्द जारी होगा सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा २०१९ का रिजल्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) जल्द ही सी.टी.ई.टी परीक्षा २०१९ का रिजल्ट जारी करने वाला है। जानकारी के मुताबिक सी.बी.एस.ई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी.टी.ई.टी) २०१९ का रिजल्ट ३१ जुलाई २०१९ से पहले जारी कर सकता है।
Jul 29, 2019, 3:39 pm ISTNationAazad Staff
CBSE
  CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बीएस.ई) द्वारा जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी.टी.ई.टी) २०१९ (CBSE CTET Result 2019) की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट और आंसर-की दोनों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in  पर जारी किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि सी.बी.एस.ई की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का शेड्यूल भी जारी किया गया है। जिन्होंने यह परीक्षा दी थी वो सी.बी.एस.ई की वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक सी.टी.ई.टी का रिजल्ट १४ अगस्त को जारी किया जा सकता है। हालांकि की खबरें ये भी हैं कि रिजल्ट ३१  जुलाई, २०१९  को भी जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटों cbseresults.nic.in और ctet.nic.in पर  चेक कर सकेंगे।

-

सी.बी.एस.ई सी.टी.ई.टी रिजल्ट २०१९ (CBSE CTET Result 2019)  ऐसे करें चेक -

•    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cbseresults.nic.in पर जाएं।

•    अब सी.बी.एस.ई सी.टी.ई.टी रिजल्ट २०१९ (CBSE CTET Result 2019) के लिंक पर क्लिक करें।   

•    अब एक नया पेज ओपन होगा।

 •    यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरकर सब्मिट करें।

 •    अब आपके स्क्रिन पर सी.टी.ई.टी २०१९ (CTET 2019) का रिजल्ट दिखने लगेगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!