Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:05 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) १०वीं और १२वीं बोर्ड परीक्षा में अगर आप इस साल फेल हो गए है तो चिंता की जरुरत नहीं है। बोर्ड फेल हुए छात्रों के लिए सुनहरा मौका ले कर आई है। फेल छात्रों को अब नियमित छात्र के तौर पर दुबारा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। सी.बी.एस.ई ने इसको लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड सर्कुलर के अनुसार अब फेल छात्र री-एडमिशन लेकर नियमित छात्र के तौर पर परीक्षा दे सकते हैं।
बता दें कि यह नियम कंपार्टमेंटल परीक्षा में फेल छात्रों पर भी लागू होगा। ज्ञात हो कि अब तक १०वीं और १२वीं में फेल छात्र प्राइवेट छात्र के तौर पर परीक्षा देते थे। इसके लिए छात्र को स्कूल नहीं जाना होता था। इससे जहां छात्र की परीक्षा प्रभावित होती थी, वहीं अंक पत्र और सर्टिफिकेट पर भी प्राइवेट लिखा होता था। लेकिन अब छात्र को प्राइवेट नहीं बल्कि वार्षिक परीक्षा का सर्टिफिकेट मिलेगा।
-बता दें कि री-एडमिशन छात्र उसी स्कूल में ले सकेंगे जहां से उन्होंने वार्षिक बोर्ड परीक्षा दी है। सभी स्कूलों को निर्देश दिये गये हैं कि वह ऐसे छात्रों को अपने संस्थान में बतौर नियमित छात्र दाखिला दें। फेल छात्रों को अब स्कूल दाखिला लेने में मनाही नहीं कर सकता।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!