Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 05:43 PM IST
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां बंजर क्षेत्र में ५० से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। दुर्घटना स्थल से अबतक ४४ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों से भरी बस बंजर से गड़ागुशैणी की ओर जा रही थी जब ये दर्दनाक हादसा हुआ। घटनास्थल पर बचाव अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुल्लु जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक एवं घायल के निकटतम परिजन को ५० हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है।
-इस घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बस दुर्घटना दुखद है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं इस क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद करने का अनुरोध करता हूं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!