2019 तक सभी गांव में ब्रॉडबैंड कनेक्शन

Tuesday, May 26, 2026 | Last Update : 01:53 AM IST

सुर्खियां

2019 तक सभी गांव में ब्रॉडबैंड कनेक्शन

केंद्र सरकार ने भारत नेट का दूसरा चरण किया शुरु ,परियोजना के लिए ३४ हजार करोड़ की लागत का खर्च
Nov 14, 2017, 12:05 pm ISTNationAazad Staff
Broadband
  Broadband

केंद्र सरकार ने भारत नेट की दूसरे और आखिरी चरण की शुरुात कर दी है। इसके तहत मार्च २०१९ तक देश के सभी गांव में ब्रॉडबैंड सेवा मुहया कराई जाएगी। दूसरे चरण के तहत १.५ लाख पंचायत शामिल है। वहीं सरकार को उम्मीद है कि भारत नेट से देश की जीडीपी में ४.५ लाख करोड़ का इजाफा होगा।

इस मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि भारतनेट के पहले चरण में एक लाख ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टीविटी उपलब्ध कराई गई है और अगले महीने तक देश के तीन लाख गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केरल, कर्नाटक और केन्द्र शासित प्रदेशों के सभी ग्राम पंचायतों में भारतनेट पहुंच गया है और देश के शेष राज्यों में दूसरे चरण में सभी ग्राम पंचायतों में यह पहुंचेगा।

-

गौरतलब है कि ब्रॉडबैंड सेवा के लिए वर्तमान में ९० हजार से अधिक पंचायतों में कार्य हो चुका है। इस सेवा से ७५ फीसदी सस्ते मूल्य पर बैंडविड्स सेवा मिल सकेगी। इसके लिए ७ राज्यों के साथ सहमती पत्र पर हस्तात्रर किए जा चुके है।

...
-

Featured Videos!