Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 01:57 PM IST
अपने विवादित बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने जनसंख्या को लेकर विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मुस्लिम धर्म में एक शख्स ५० पत्नियों को रखता है और एक हजार से ज्यादा बच्चे पैदा करता है। और यह कोई परंपरा नहीं है बल्कि जानवरों जैसी प्रवृत्ति है। आज जब देश के सामने जनसंख्या एक बड़ी चुनौती के रूप में है तो मुस्लिम समाज को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
बता दें कि ८ अप्रैल २०१९ को लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक चुनावी कार्यक्रम में मुस्लिमो की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें देशद्रोही और आतंकवादी स्वाभाव का करार दिया था। और कहा था कि सत्ता में आते ही इन्हें देश से निकाला जाएगा।
-समाजवादी पार्टी के नेता आजमखान को लेकर भी पिछले दिनों उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह कई बार अपने बयानों से आलोचकों के निशाने पर आते रहे हैं। पार्टी आलाकमान विधायक को विवादित बयान न देने की सलाह देता रहा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!