दिल्ली में ७ सीटों पर भाजपा का कब्जा, AAP और कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:21 PM IST

सुर्खियां

दिल्ली में ७ सीटों पर भाजपा का कब्जा, AAP और कांग्रेस का सूपड़ा साफ

भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा के उम्मीदवारों ने सातों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को काफी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित की करारी हार हुई है।
May 24, 2019, 10:42 am ISTNationAazad Staff
BJP
  BJP

देश में एक बार फिर से मोदी लहर कायम है। भाजपा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सातों सीटों पर विशाल जीत दर्ज की। भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने ५० प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करते हुए विशाल अंतर से अपनी जीत का परचम लहराया।पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने रिकार्ड ५.७८ लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

दिल्ली में कांग्रेस २२.५ प्रतिशत) और आप (१८.१ प्रतिशत) के सम्मिलित वोट की तुलना में भाजपा ने ५६ प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए। बता दें कि  भाजपा ने २०१४ में ४६.४ प्रतिशत वोट हासिल किए थे ।

-

बृहस्पतिवार को  सुबह यहां ७ बजे से ही मतगणना शुरु हो गई थी। इस दौरान दिल्ली की ७ सीटों पर भाजपा के कई उम्मीदवार प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे थे । परिमाम की घोषणा भी नहीं हुई थी की भाजपा के समर्थकों ने दोपहर से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

उत्तर पूर्व दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को करीब ३ लाख ६६ हजार वोटों से परास्त किया। वहीं पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा में शामिल हुए गौतम गंभीर का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा इन्होंने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को करीब ३ लाख ९१ हजार वोटों के अंतर से मात दी। वहीं आप की बात करें तो भाजपा ने उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर भी अपना कब्जा जमा लिया। भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने आप के गुग्गन सिंह को साढे पांच लाख से भी अधिक वोटों से मात दी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!