Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:11 AM IST
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। प्रमोद सावंत को मंगलवार रात करीब २ बजे सीएम के तौर पर शपथ दिलाई गई। उनके साथ ११ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिन अन्य ११ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई है, वे सभी पहले पर्रिकर सरकार में मंत्री थे। शपथ समाहरोह के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सावंत ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। फिलहाल गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो इस पद के लिए चुनाव होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे।
-रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। कांग्रेस ने दावा किया था कि राज्य में भाजपा के विधायकों की संख्या कम हो गई है और कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। इस लिए उन्हें सरकार बनाने की इजाज़त दी जाए।
हालांकि कांग्रेस के इस दावे पर विराम लगाते हुए बीजेपी गठबंधन ने २० विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया। गोवा की ४० विधानसभा सीटों पर इस समय ३६ विधायक हैं और ऐसे में २० विधायकों के समर्थन के साथ ही बीजेपी ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर ली है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!