उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने पार्टी से निकाला

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:40 AM IST

सुर्खियां

उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने पार्टी से निकाला

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, पार्टी से निकाल दिया है। कुलदीप उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक है। फिलहाल, वह दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद है।
Aug 1, 2019, 3:18 pm ISTNationAazad Staff
kuldeep
  kuldeep

भाजपा ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले कुलदीप सिंह को भाजपा ने निलंबित किया था लेकिन रेप पीड़िता के साथ रविवार को  हुए सड़क हादसे के बाद विधायक सेंगर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बीते रविवार को सड़क हादसे में जख्मी हुई पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बनी है। दोनों का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार को डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता और वकील की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

-

बता दें कि आरोपी कुलदीप पहली बार २००२ में बसपा के टिकट पर उन्नाव सदर सीट से विधायक चुना गया था। इसके बाद २००७ में इसी जिले की बांगरमऊ और २०१२ में भगवंतनगर सीट से सपा का विधायक रहा। २०१७ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कुलदीप ने भाजपा का दामन थाम लिया। बीते १७ सालों से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का इलाके में खास दबदबा है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!