Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 09:31 AM IST
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में गठबंधन का सिलसिला जोर पकड़ता जा रहा है। बसपा और सपा में गठबंधन के बाद शनिवार को सपा ने लोकसभा चुनाव में अपने पहले प्रत्याक्षीयों की सूची जारी कर दी है तो वहीं अब ये खबर आ रही है कि बेजेपी ने भी झारखंड में गठबंधन कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संसदीय बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में बेजेपी ने झारखंड में ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन कर लिया है। इस समझौते के तहत बीजेपी झारखंड के १४ में से १३ सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजसू गिरिडीह सीट से चुनाव लड़ेगी। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा था और १४ में से १२ सीटों पर कब्जा जमाया था।
-भाजपा के झारखंड के लिए लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सुदेश महतो की उपस्थिति में ये जानकारी मीडिया को दी गई है। जानकारी के अनुसार बैठक से पहले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अमित शाह से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने गिरिडीह व हजारीबाग सीट की मांग की। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने सुदेश से गिरिडीह से लड़ने को कहा है। लेकिन सुदेश चाहते हैं कि वहां से चंद्रप्रकाश चौधरी लड़ें। वैसे चर्चा लंबोदर महतो की भी है। बता दें कि इस सीट से भाजपा के रविंद्र पांडेय पांच बार से जीतते आ रहे हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!