Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:10 PM IST
बिहार : सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) के राज में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पुराने विवाद के चलते एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया है। यह घटना गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कुआड़ीडीह गांव की पीड़ित महिला मंगलवार रात जब घर में अकेली थी, तभी गांव के तीन लोग उसके घर में जबरन घुस आए और उसके साथ बदसलुखी करने लगे। इतना ही नहीं पीड़ित महिला को घर छोड़कर भाग जाने की बात कहने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उन लोगों ने जबरदस्ती महिला के कपड़े उतारवा दिए और उसे घर से निकाल कर निर्वस्त्र घुमाने लगे।
इस शर्मसार घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता का संबंध एक ही परिवार से है और दोनों के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
-बता दें कि बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी आरा जिले में एक लड़के की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!