बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जल्द जारी होगा लुक आउट नोटिस

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:21 AM IST

सुर्खियां

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जल्द जारी होगा लुक आउट नोटिस

अनंत सिंह के खिलाफ बिहार और झारखंड में चार दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं। कई मामलों में बाहुबली विधायक जमानत पर हैं।
Aug 22, 2019, 2:50 pm ISTNationAazad Staff
Anant Singh
  Anant Singh

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक (MLA) अनंत सिंह (Anant Singh) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। फरार विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जल्द ही लुक आउट नोटिस (Look Out Notice) जारी हो जाएगा। इस बाबत गृह मंत्रालय को नोटिस भेजा गया है। इसके साथ हीं उनकी संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि अनंत सिंह की फरारी के बाद बिहार के तमाम हवाई अड्डों को अलर्ट कर दिया गया है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बिहार पुलिस अलग अलग लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

-

दरअसल, अनंत सिंह के घर से एके-४७ रायफल और ग्रेनेड बरामदगी मामले में बाढ कोर्ट ने अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। ऐसे में विधायक की मुश्किलें बढ गई हैं। अगर जल्द से जल्द उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस विधायक के खिलाफ इश्तेहार फिर कुर्की की कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों के अनुसार विधायक के बैंक खाते को सील करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में २०२० में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उतरना विधायक अनंत सिंह के लिए मुश्किल होगा।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के इस केस से पहले करीब ४ दर्जन केस दर्ज हैं, ये सारे मामले बिहार और झारखंड से जुड़े हुए हैं। इनमें कई मामले ऐसे हैं जिसमें विधायक जमानत पर हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!