Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 12:58 PM IST
उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए है। देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गई मारपीट) की घटनाओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों को १९४७ से लेकर आज तक पाकिस्तान न जाने की ऐसी सजा मिल रही है। आजम खान ने कहा कि जो भी होगा मुस्लिमों को उसे भुगतना होगा।
आजम खान यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गये? ये मौलान आजाज जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछिए। उन्होंने मुस्लिमों से वादे किये थे। उन्होनें कहा कि देश में सरकारें मजबूत हैं और मुसलमान कमजोर हैं, यही कारण है कि हमें १९४७ के बाद से बहुत जिल्लत की जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे।
-गौरतलब है कि हाल ही में रामपुर जिला प्रशासन ने उन्हें भू-माफिया घोषित किया है। भूमि अतिक्रमण को लेकर उनके खिलाफ २३ एफआईआर दर्ज किए गए है। हालांकि आजम खान ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि जब से उन्होंने भाजपा के खिलाफ चुनाव जीता है तब से उन्हें सजा दी जा रही है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!