Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:29 AM IST
जापान में शुक्रवार की सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके देश के दक्षिणी हिस्से में दर्ज किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने ५.६ और ६.३ दर्ज की गई।भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिण पूर्व स्थित क्यूशू द्वीप के मियाजाकी प्रांत की राजधानी मियाजाकी-शी से ४४ किलोमीटर दूर बताया गया है।
भूकंप का पहला झटका सुबह ७.४३ बजे आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ५.६ दर्ज की गई। इसके कुछ ही देर बाद इसी क्षेत्र में सुबह ८.४८ बजे भूकंप का दूसरा झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर ६.३ मापी गई। फिलहाल, भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
-जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि इससे समुद्र के जलस्तर में मामूली बदलाव दिखाई दे सकता है। हालांकि, सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर में आता है, जहां भूकंप के झटके महसूस होने की संभावना सबसे अधिक होती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!