Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 11:03 PM IST
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व वेदांत संस्थान की ओर से अयोध्या में अश्वमेध यज्ञ कराया जाएगा। 1 से 4 दिसंबर तक होने वाले अश्वमेध यज्ञ का मकसद अयोध्या में बिना किसी बाधा के राम मंदिर का निर्माण करवाना है। बताया जा रहा है कि इस यज्ञ को 1008 ब्राह्मण मिलकर पूरा करेंगे और इस यज्ञ में 11000 संत शामिल होंगे। यहां बता दें कि साधु समाज की ओर से सरकार पर दवाब बनाने के लिए शीतकालीन सत्र में कानून लाने की मांग की जा रही है।
यह यज्ञ अयोध्या के खाक चौक बगिया में होगा। बता दें कि भारत के 21 प्रदेशों में करीब 10 लाख सदस्य अब तक इस संस्थान से जुड़ चुके हैं। इस यज्ञ को कराने के पिछे संस्थान के संस्थापक आनंदजी महाराज ने मीडिया को जानकारी दी कि अयोध्या में राम मंदिर बिना किसी बाधा के बन जाए। इसके लिए संस्थान अश्वमेध यज्ञ करवा रहे है। बता दें कि इस तरह का यज्ञ राम मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!