Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 09:34 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर गुहार लगाई है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।
बता दें कि केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन की कई बार कोशिशें कर चुका हैं, हालांकि असफलता ही हाथ लगी है। केजरीवाल ने कहा था, हमने कांग्रेस को गठबंधन के लिए आश्वस्त करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे यह बात समझ में नहीं आई। अगर कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो जाए तो भाजपा दिल्ली में सभी ७ सीटों पर हार जाएगी।
-बता दें कि कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने चांदनी चौक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि वह कांग्रेस से गठबंधन के लिए बोल-बोलकर अब थक गए हैं। तब केजरीवाल ने कहा था, 'भाजपा के प्रत्येक प्रत्याशी के खिलाफ केवल एक उम्मीदवार खड़ा किया जाना चाहिए, वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!