Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 06:40 PM IST
आंध्र प्रदेश को एक जनवरी से अपना एक अलग उच्च न्यायालय मिल जाएगा। यह उच्च न्यायालय एक जनवरी 2019 से अमरावती से कामकाज शुरू कर देगा। यहां बता दें कि अमरावती, आंध्र प्रदेश की नई राजधानी है जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उल्लेखनिय है कि 2014 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का बटवारा कर दिया गया था जिसके बाद से इन राज्यों का उच्य न्यायालय हैदराबाद था।
आध्रप्रदेश में नए उच्च न्यायालय के गठन के साथ ही देश में कुल उच्च न्यायालयों की संख्या 25 हो गई है। इस नए उच्च न्यायालय का नाम आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय होगा। न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन नए उच्च न्यायालय के प्रमुख होंगे। फिलहाल वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।
-नए उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा 15 न्यायाधीश होंगे। अमरावती में इस उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ होगी। बता दें कि हैदराबाद स्थित उच्च न्यायालय अब तेलंगाना राज्य के लिए होगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!