एयर इंडिया का ऐलान, अब फ्लाइट उड़ाने से पहले बोलना होगा 'जय हिंद’

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 10:38 AM IST

सुर्खियां

एयर इंडिया का ऐलान, अब फ्लाइट उड़ाने से पहले बोलना होगा 'जय हिंद’

भारत-पाकिस्तान के बीच एयर स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के बीच एयर इंडिया ने अपने पायलट और और क्रू मेंबर के लिए नया फरमान सुनाया है। इस फरमान के तहत पायलट और और क्रू मेंबर को उड़ान भरने से पहले जय हिंद बोलना होगा।
Mar 5, 2019, 11:41 am ISTNationAazad Staff
Air India
  Air India

एयर इंडिया कंपनी ने एक नया ऐलान किया है। जिसमें अब फ्लाइट उड़ाने से पहले पायलट और क्रू मेंबर हो जय हिंद बोलना होगा। एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने से पहले कंपनी कर्मचारियों को पूरे जोश से जय हिंद बोलने का आदेश जारी किया गया है।

एयर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी साल २०१६ में ही इसके संकेत दिए थे। उन्होंने यात्रियों और पायलट क्रूर मेंबर के बीच अच्छे तालमेल को लेकर यह बात कही थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि हर मेंबर को यात्रियों से जुड़ा होना चाहिए और इसके बाद जय हिंद शब्द का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

-

लोहानी ने लेटर में स्टाफ से यात्रियों से विनम्रता से पेश आने को भी कहा था और कहा था कि चेहरे पर मुस्कान रखना अच्छी बात होगी। बता दें कि लोहानी को सरकार ने दोबारा इस पद के लिए नियुक्त किया है। उनका पहला टर्म अगस्त २०१५ से अगस्त २०१७ तक चला। लोहानी को अगस्त २०१७ में रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था जिस पद से वह दिसंबर २०१८ में रिटायर हो गए।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!