बेंगलुरु के एयरो इंडिया शो के दौरान पार्किंग में लगी आग,कई गाड़ियां धू धू कर जली

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 11:51 AM IST

सुर्खियां

बेंगलुरु के एयरो इंडिया शो के दौरान पार्किंग में लगी आग,कई गाड़ियां धू धू कर जली

बेंगलुरु में एरो इंडिया शो के दौरान अचानक पार्किंग में आग लग जाने से १०० से अधिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
Feb 23, 2019, 3:00 pm ISTNationAazad Staff
Fire
  Fire

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु  में चल रहे एरो इंडिया शो के दौरान एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। यहां अचानक पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक पार्किंग के पास सूखी घास में आग लगने से यह भयावह हादसा हुआ। देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी करीब १०० कारें आग की चपेट में आ गईं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक करीब ८० से १०० कारें जलकर राख हो गई हैं। जली कारों के पास पार्क हुए कारों को हटाकर आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुाताबिक किसी के हताहत या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

-

बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में २० से २४ फरवरी तक एय़रो इंडिया शो-२०१९ का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से दुनियाभर को भारतीय वायु सेना की क्षमता की एक झलक पेश की जा रही है। भारत के कई शक्तिशाली लड़ाकू विमानों ने दुनिया के सामने आसमां पर अपना दम दिखाया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!