Monday, Jun 15, 2026 | Last Update : 03:09 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में 23 और 24 जून को आयोजित आम महोत्सव में करीब 700 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही इस महोत्सव में प्रदेश के करीब 1500 किसानों को इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक आम महोत्सव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नोडल अधिकारी एसवी शर्मा के मुताबिक आम महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश की मुख्य बागवानी फसल आम की विविधता एवं समृद्धता से आमजन को परिचित कराने के साथ-साथ उसकी विभिन्न प्रजातियों से बागवानों को परिचित कराना है।
-आम महोत्सव का उद्घाटन 23 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि समापन 24 जून को राज्यपाल राम नाईक द्वारा किया जाएगा। बता दें कि इस महोत्सव में शामिल होने के विए लोगों की भारी तादार जुटने वाली है। आम महोत्सव ही एक ऐसा माध्यम होता है जब लोगों को कई प्रकार व विभिन्न प्रजातियों के आम देखने को मिलते है। इस महोत्सव को जून या जूलाई के शरुआती दिनो में ही शुरु किया जाता रहा है। गौरतलब है कि अभी बिहार में भी आम महोत्सव शुरु किया गया था जहां कई प्रकार व प्रजातियों के आम शामिल किए गए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!