Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 05:43 PM IST
दिल्ली में एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड २ में एक शख्स ने अपने ३ बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ने ये सभी हत्याएं निर्ममता से गला रेतकर कर की है। पुलिस ने आरोपी पति (उपेंद्र शुक्ला ) जिसकी उम्र ४२ साल है हिरासत में ले लिया है और जांच शुरु कर दी है। अभी तक की छानबीन के अनुसार, रात १ से डेढ़ बजे के आसपास सभी के कत्ल किए गए हैं।
मृतक बच्चों में एक लड़का, दो लड़कियां और पत्नी शामिल है। सबसे बड़ी बेटी की उम्र ७ साल, बेटे की उम्र ५ साल थी और दूसरी बेटी की उम्र डेढ़ महीने बताई गई है। जिस घर में चारों लोगों के कत्ल हुए, उसी घर में आरोपी की सास भी रहती है। उसने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने सुबह पड़ोसी को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने १०० नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
-उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए हैं.. उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है। लाश के पास से उपेंद्र के लिखे दो नोट बरामद हुए हैं, जिसमें से एक हिंदी और एक अंग्रेजी में लिखा हुआ है। इन नोट्स में उपेंद्र ने लिखा कि ये सभी कत्ल मैंने किए हैं। मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!