Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 06:54 AM IST
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज सुबह तकरीबन पांच बजे एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और ३० लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद घायलों को जेवर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रबुपुरा के पास शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा टकराई। इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
-बताया जा रहा है कि ये बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबुपुरा के पास तेज रफ्तार बस चालक अंधेरा होने के चलते ट्रक को नहीं देख पाया और यह बस पीछे से ट्रक में भिड़ गई। यमुना एक्सप्रेस वे पर इस तरह की दुर्घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही। कोहरे के दौरान तो यहां इस तरह के हादसे और अधिक बढ़ जाते है। बहरहाल सामान्य दिनों में भी यहां पर भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!