Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:07 PM IST
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर उठा-पठक का दौर शुरू हो गया है। देश के लगभग हर राज्य से कांग्रेस नेताओं के बगावत की अपुष्ट खबरें आ रही हैं। इस बीच मणिपुर में कांग्रेस के १२ विधायकों ने संगठन के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया है। इनका कहना है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए ऐसा कर रहे हैं।
बता दें कि इन विधायकों के पास पार्टी में अलग-अलग पद की जिम्मेदारी थी। इन्होंने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गाएखनगम को अपना इस्तीफा सौंपा है। वहीं गाएखनगम का कहना है कि, 'कुछ नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन मैंने अभी तक उन पेपर्स को देखा नहीं है
-मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। गौरतलब है कि चुनावों में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। वहीं सूत्रों की माने तो राहुल अब भी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। खबरें तो यहां तक है कि राहुल ने कांग्रेस को दो वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपना रिप्लेसमेंट खोजने तक को कह दिया है। वहीं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता उन्हें ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!