Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:24 PM IST
प्राचिन काल से ही महिलाएं अपने पैरों में चांदी की पायल पहनती आ रही है। वैसे तो हम सब जानते है की पायल पैरों की सुंदरता को बढ़ाते है, लेकिन क्या आप ये जानते है कि आखिर कार महिलाएं पायल पहनती क्यों है? आज हम आपकों इस लेख में इसी संदर्भ में रोचक बातें बताने जा रहे है। तो आईये जानते है पैरों में पायल पहनने का राज।
पायल पहनने से महिलाओं को कई स्वास्थ्य से संबंधित लाभ मिलते है। छोटी बच्चियों और महिलाओं को पैरों में अक्सर चांदी की पायल पहनने के लिए कहा जाता है, क्योंकि चांदी की पायल के पैरों पर बार-बार रगड़नें से पैरों की हड्डियों को मजबूती मिलती है।
-पायल में लगी घुंघरूओं का भी एक अपना ही महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि घुंघरूओं की आवाज से मन को शांति मिलती है और घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखे तो महिलाओं के चांदी की पायल पहनने से पीरियड्स में होने वाले दर्द में लाभ मिलता है, साथ ही पायल इन्फर्टिलिटी और हार्मोंस संबंधी परेशानियों को दूर करने में सहायक है। इतना ही नहीं पैरों में पायल पहनने से महिलाओं के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से रहता है।जिससे वो ज्यादा एनर्जेटिक फील करती हैं।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!