Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:22 PM IST
अंगूर एक ऐसा फल है जो हर किसी को खाना पसंद होता है। अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए लाभदाय होता है। ये एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर, वाइरल और फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
अंगूर का गूदा "ग्लूकोज व शर्करा युक्त" होता है। अंगूर में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो दिल की बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। इतना ही नहीं अंगूर का सेवन भूख बढ़ाता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है, आंखों, बालों और त्वचा को चमकदार बनाता है।
-खरबूजा एक ऐसा फल है जो कई बीमारियों को दूर करता है। खरबूजा खाने से दिल की बीमारियां दूर होती है। खरबूजे में एडिनोसिन होता है, जो शरीर में खून को पतला करता है। खरबूजे में मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि से बचाता है। खरबूजे में फैट की मात्रा ना के बराबर होती है, जिसके कारण इसे खाने से वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है।
और ये भी पढ़े: नीम : कई बीमारियों की एक दवा
इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जिससे इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। खरबूज स्किन के लिए भी अच्छा होता है। ये चेहरे दाग धब्बे झाइयाँ आदि दूर करता है तथा पिम्पल्स से बचाता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!