Monday, Jun 15, 2026 | Last Update : 05:54 AM IST
नीम के रस में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है जो शरीर की कमजोरी को दूर कर हड्डियों को मजबूत और शक्तिशाली बनाने में मदद करता है । नीम के रस का सेवन खून को साफ करता है जिससे शरीर में संक्रमण जैसी बीमारियां दूर होती है।
नीम के रस का इस्तेमाल मलेरिया रोग के लिए भी किया जाता है। नीम वाइरस के विकास को रोकता है और लीवर की कार्यक्षमता को मजबूत करता है।नीम का रस डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी फायदे मंद होता है। ये डायबिटीज काफी हद तक कंट्रोल करता है।
-और ये भी पढ़े: नीम के पत्ते से चहरे को इस तरह से निखारे
नीम में एंटी इंफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं, जो पिम्पल को दूर करने में लाभदायक होते है। ये शरीर पर चिकन पॉक्स के निशान को साफ करने के लिये भी लाभदाय है। नीम के रस से अगर रोजाना चेहरे पर मसाज किया जाए तो काले धब्बे दूर हो जाते है इसके साथ ही त्वचा सम्बंधित रोग, जैसे एक्जिमा और स्मॉल पॉक्स भी दूर हो जाते हैं।
नीम के रस के सेवन से पीलिया जैसे रोगों भी दूर होते है। नीम के रस को दो बूंदे आंखो में डालने से आंखो की रौशनी बढ़ती है और अगर कन्जंगक्टवाइटिस हो गया है, तो वह भी जल्द ठीक हो जाता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!