अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार, बालों का झड़ना हो जाएगा कम

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:42 PM IST

सुर्खियां

अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार, बालों का झड़ना हो जाएगा कम

झड़ते बालों को कम करने के उपाय
Jun 8, 2018, 3:08 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Hair
  Hair

बालों का झड़ना आज कल आम हो गया है। इसके पिछे का कारण समय पर खाना ना खाना और पोष्टीक फल व आहर की कमी है। क्या आप जानते है बाल सबसे ज्यादा आय़रन की कमी से झड़ते हैं। अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते है तो इन चिजों का सेवन करना आज से ही शुरु कर दे…

पालक -
झड़ते बालों को कम करने के लिए पालक काफी फायदे मंद है। पालक में  आयरन, विटामिन ए, सी औऱ प्रोटीन का बढ़िया स्रोत होता है।  आय़रन की कमी से ही सबसे ज्यादा बाल झड़ते हैं। पालक केवल आयरन से ही भरपूर नहीं होता है बल्कि इसमें सेबम भी होता है जो बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर माना जाता है।

-

गाजर -
गाजर केवल आंखों की रोशनी के लिए ही नहीं बल्कि आपके बालों के लिए भी बहुत जरूरी है। इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है जो नैचुरल कंडीशनर का काम करता है और आपके बालों को झड़ने से रोकता है।

अंडा और दुध -

अंडा और दुग्ध का सेवन झड़ते बालों को कम करने में सहायक होता है। अंडा और दुग्ध उत्पाद-बालों की ग्रोथ के लिए और उन्हे मोटा व घना करने में भी मददगार है।

अमरुद -

अमरूद में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जो कि झड़ते बालों को रोकता है। इतना ही नहीं विटामिन सी बालों को पतला होने से भी रोकता है। अमरूद में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है। इसकी पत्तियों में भी विटामिन बी और सी होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी कोलाजेन ऐक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!