Monday, Jun 15, 2026 | Last Update : 06:03 AM IST
अनार के छिलके में कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। क्या आप जानते है कि कुछ एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स तो ऐसे भी हैं जो अनार के दानों से भी ज्यादा अनार के छिलके में पाए जाते हैं। अनार के छिलके में काफी ज्यादा फ्लैवेनॉइड पाया जाता है। आईये जानते है इनार के छिलके की चाय के फायदे…
पाचन क्रिया को करता है ठीक -
-खाने के बाद अगर आप अनार के छिलके की चाय पीते है तो इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आपको डायरिया हो गया है तो इस चाय को पीने से आपको बहुत जल्दी लाभ मिलता है।
उम्र से ज्यादा जवान दिखने में मददगार-
इस चाय को पीने से आप पर उम्र का प्रभाव कम होता है और आप अपनी उम्र से ज्यादा जवान लगते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करते हैं, जिससे झुर्रियां और काले घेरे नहीं होते हैं।
स्किन कैंसर को करता है दूर -
अनार के छिलकों में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर की आशंका को कम करते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा स्किन कैंसर में देखा गया है।
दिल की बीमारी को दूर करता है-
दिल की बीमारी से भी बचाने में सहायक होती है ये चाय। इसलिए इस चाय को कम से कम एक बार रोज पीने से कई बीमारियां दूर होती है।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!