आलूबुखारा खाने के फायदे

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:24 PM IST

सुर्खियां

आलूबुखारा खाने के फायदे

वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
Aug 6, 2018, 2:39 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Plums
  Plums

आलूबुखारा स्वाद में खट्टा- मीठा लगने वाला यह रेशेदार मौसमी फल है जो कई लाभप्रद गुणों से भरपूर है।आलूबुखारे के 100 ग्राम में लगभग 46 कैलोरी होती है। जो वजन को नियंत्रित करता है।

आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख हैं। खासतौर पर यह फाइबर्स, शरीर के अंगों के क्रियान्वयन को सरल बनाते हैं, और पाचन क्रिया को भी दुरूस्त करते हैं। ये पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है।

-

आलूबुखारा आखों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें उपस्थित विटामिन-सी आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

आलूबुखारा अल्जाइमर के खतरे को कम करता है।

आलूबुखारा फेफड़ों को सुरक्षि‍त रखने के साथ साथ मुंह के कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

हडि्डयों को मजबूती प्रदान करता है। महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में आलूबुखारा बेहद सहायक है। रजोनिवृत्ति के उपरांत महिलाएं आलूबुखारे का सेवन करें तो वे स्वयं को ओस्टियोपोरेसिस से बचा सकती हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!