Saturday, Jun 13, 2026 | Last Update : 12:35 AM IST
भारतीय जनता पार्टी ने एक युवा चहरे को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया है। डॉक्टर प्रमोद पांडुरंग सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री है। सावंत का जन्म २४ अप्रैल १९७३ को गोवा में हुआ । इनके पिता पांडुरंग सावंत पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
प्रमोद सावंत आयुर्वेद के डॉक्टर हैं। उन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रैजुएट किया है। वे पेशे से मेडिकल प्रोफेशनल रहे हैं। सावंत बचपन से ही आरएसएस के साथ जुड़े रहे हैं। वह भारतीय जनसंघ, भारतीय मजदूर संघ के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। बीजेपी में काफी समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान है। वहीं सावंत की पत्नी सुलक्षणा वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं ।
-प्रमोद सावंत का राजनीति में आगमन साल २००८ में भाजपा नेतृत्व के आग्रह के बाद हुआ। सांकेलिम (अब साखली) सीट खाली हुई थी जिससे उनको चुनाव लड़ने को कहा गया था। उस वक्त वह मापुसा स्थित उत्तरी जिला अस्पताल में आयुर्वेद के डॉक्टर के तौर पर कार्यरत थे। भाजपा नेतृत्व के आग्रह के बाद उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उपचुनाव लड़ा। हालांकि उस उपचुनाव में वह हार गए थे मगर साल २०१२ में विजेता बनकर सामने आए।
गोवा के सीएम बनने से पहले वह सावंत पार्टी के प्रवक्ता और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। बता दें कि सावंत के नाम सबसे छोटी उम्र में विधानसभा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड है। साल २०१२ में उन्होंने गोवा विधानसभा में कदम रखा। वो साल २०१७ में अध्यक्ष बने। वह भारतीय युवा जनता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!