Saturday, Jun 13, 2026 | Last Update : 12:35 AM IST
शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि एक बड़ा पर्व है,यूं तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि होती है, लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसलिए इसे मात्र शिवरात्रि ना कहकर ‘महाशिवरात्रि’ कहा जाता है। शिवरात्रि के दौरान भोले बाबा पर १० चीजों को अर्पित करना काफी अच्छा माना गया है। तो आईयों जानते है क्या है वो १० चीजें-
१ जल- मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है।
-२. दूध- भगवान शिव को दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती हैं।
३. शहद - भोलेनाथ को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती
४. चंदन - भगवान शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इससे हमें समाज में मान-सम्मान और यश मिलता है।
५. घी- भगवान शिव पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।
६. दही- कहते है कि भगवान शिव को दही अर्पित करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
७. ईत्र - शिवलिंग पर इत्र लगाने से विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं। इससे हम जीवन में गलत कामों के रास्ते पर जाने से बचते हैं।
८ भांग - भोले बाबा को भांग चढ़ाने से हमारी कमियां और बुराइयां दूर होती हैं।
९ केसर - शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से हमें सौम्यता मिलती है।
१० - भगवान शिव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है।
भगवान शिव को घी, शक्कर का भोग लगाएं। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें।
पूजन में इस मंत्र का जाप करें
मन्दारमालांकलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।
दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!