श्रीदेवी को दी जाएगी आज अंतीम विदाई

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 03:37 AM IST

सुर्खियां

श्रीदेवी को दी जाएगी आज अंतीम विदाई

भारत की पहली महिला सुपरस्टार 54 वर्षीय श्रीदेवी की मृत्यु शनिवार रात दुबई के एक होटल में हो गई थी।
Feb 28, 2018, 12:08 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Sridevi
  Sridevi

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात मुंबई पहुंच गया। हवाई अड्डे से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सीधे अंधेरी के लोखंडवाला स्थित उनके निवास स्थान पर ले जाया गया।अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद आज उनका अंतीम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी की फारेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत बेहोश होने के बाद दुर्घटनावश डूबने की वजह से हुई। बहरहाल मामले को अब बंद कर दिया गया है।’

सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह 8.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। यहां से दोपहर 12.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे क्लब से श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंचेगी। वहां करीब 3.30 बजे पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

-

बॉलीवुड की कई हस्तियां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रही हैं।

श्रीदेवी को अतीम विदाई देने के लिए कई दिगज हस्तियां, अभीनेता, नेता भी पहुचे है।  यहां श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए पुलिस भी पहुंची है। श्रीदेव पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री हैं इसलिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।हजारों की संख्या में लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!