आज दोपहर 12 बजे के बाद दुबई से मुम्बई भेजा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, फैंस का लगा तांता

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 10:55 PM IST

सुर्खियां

आज दोपहर 12 बजे के बाद दुबई से मुम्बई भेजा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, फैंस का लगा तांता

मुम्बई में होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार
Feb 26, 2018, 10:22 am ISTEntertainmentAazad Staff
Sridev
  Sridev

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बिजनेसमेन अनिल अंबानी के चार्टेड प्लेन से सोमवार को भारत लाया जाएगा। मुंबई के वीले पार्ले क्रेमाटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दोपहर श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर मुंबई लौटे, यहां वो उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई दिग्गज हस्तियां, रिस्तेदार और फैंस उनके मुम्बई वर्सोवा स्थित बंगले पर पहुंच रहे है।

श्रीदेवी के पार्थिक शरिर को भारत लाने में 24 घंटे लगने के पिछे का कारण -
दुबई के नियम कानुन के मुताबिक अगर मौत अस्पताल के बाहर होती है तो पूरी प्रक्रिया में 24 घंटे लग जाते हैं। पहले अस्पताल से लैब रिपोर्ट ली जाती है जिसे स्थानीय पुलिस को दिया जाता है। पुलिस अपने स्तर से जांच भी करती है। मौत संदिग्ध ना होने पर पुलिस एनओसी और ट्रांसफर सर्टिफिकेट देती है।

-

दुबई में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम पूरा हो गया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि श्री देवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव आज उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

श्रीदेवी को पहला फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। रेखा के दौर के बाद श्रीदेवी ने कई अभिनय के दम पर दक्षिण से लेकर कई हिंदी फिल्मों को अपने अभिनय के दम पर हिट करवाया है।

...
-

Featured Videos!