अमिताभ के फैन्स के लिए बुरी खबर

Tuesday, May 26, 2026 | Last Update : 02:32 AM IST

सुर्खियां

अमिताभ के फैन्स के लिए बुरी खबर

कौन बनेगा करोड़पति को रिप्लेस करेंगे ये शो
Oct 14, 2017, 10:25 am ISTEntertainmentAazad Staff
Amitab
  Amitab

बॉलीवुड के शहंनशाह अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति जिसने टीआरपी के मामले में कई सारे शो को पछाड़ा है बहुत जल्द बंद होने वाला है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक कौन बनेगा करोड़पति बहुत जल्द ऑफ एयर होने वाला है। इस सीजन का आखरी एपिसोड या फिर ये कहे कि फिनाले एपिसोड २३ अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा।

वैसे बता दें कि शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन ९ में पहली १ करोड़ जितने वाली महीला अनामिका मजूमदार थी। जो झारखंड से जुड़ी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह सात करोड़ के सवाल तक पहुंच गई थीं, लेकिन रिस्क न लेते हुए उन्होंने एक करोड़ जीतकर शो क्विट कर लिया था।

-

सोनी चैनल पर शो कौन बनेगा करोड़पति कि जहग लेंगे दो नए सीरियल। सोनी चैनल पर २८ अक्टूबर रात ९ बजे से प्रसारित होगा ये नया शो, रिश्ता लिखेंगे हम नया और दूसरा शो रात ९.३० पर प्रसारित होगा शो हासिल जिसका प्रमों काफी समय से आप टीवी पर देख रहे है। इस शो में एक्टर जायद खान छोटे प र्दे पर डेब्यू कर रहे हैं।

खबरे ये भी है कि शो पहरेदार पिया की का जल्द ही सीक्वेल भी आने वाला है। इसकी शूटिंग बीकानेर  में शुरू  हो चुकी है।

...
-

Featured Videos!