Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 05:44 PM IST
२१ जून को विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २०१९ (International Yoga Day 2019) मनाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी झारखंड के रांची में हजारों लोगों के साथ योग दिवस मनाएंगे। योग का आयोजन रांची के प्रभात तारा मैदान में किया जाएगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ५० हजार लोग योग करेंगे। कार्यक्रम शुरु होने से पहले यहां सुबह तीन बजे से पांच बजे तक लोगों की एंट्री होगी। हालांकि वीआइपी के लिए सुबह ६ बजे तक प्रवेश की सुविधा होगी।
योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर है। योग दिवस के रजिस्ट्रेशन के लिए सचिवालय में राज्य स्तरीय टोल फ्री नम्बर ८५५८८९३०६२, जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर ०१७४६-२३५७८६ व आयुष विभाग के दूरभाष नम्बर ०१७४६-२३३७८५ पर सम्पर्क कर जानकारी भी प्राप्त किया जा सकता है।
-योग से जुड़ी कुछ खास बाते -
योग शब्द संस्कृत भाषा के युज से लिया गया है जिसका अर्थ है एक साथ जुड़ना। यानी मन-मस्तिष्क एवं शरीर पर नियंत्रण रखने एवं खुशहाल जीवन के लिए योग काफी लोकप्रिय है। भारत में योग का इतिहास ५००० साल पुराना है। योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत के प्राचीन योगाभ्यास को नयी पीढ़ी के युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाना एवं योग के फायदों के बारे में जागरूक करना है। ताकि बिना किसी दवा के लोग अपने तनाव से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा पा सकें।
आंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत साल २०१४ में हुई और इसे संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद वर्ष २०१५ से हर साल २१ जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में २७ सितंबर, २०१४ को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। साल २०१९ में पाचवीं बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!