Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:29 PM IST
भारत में आम का उत्पादन सबसे अधिक होता है। आकड़ो के मुताबिक हर साल भारत में 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है। वहीं दूसरे स्थान पर चीन का स्थान है। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है।
दशहरी - यह उत्तर भारत में प्रचलित आम की सबसे लोकप्रिय प्रजाति में से एक है। यह आम काने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। दशहरी
आम की पैदावार उत्तर प्रदेश के मलीहाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक होती है। साधारण बोल-चाल में इसे चूसने वाला आम भी कहा जाता है। दशहरी आम जून ताथा जुलाई के महीने में पाया जाता है। इसकी प्रजातियां पाकिस्तान और नेपाल में भी होती हैं।
चौसा- यह आम स्वाद में बहुत मीठा और सुनहरे पीले रंग का होता है। यह आमतौर पर गर्मी के मौसम के अंत में उपलब्ध होता है। चौसा का मूल पैदावार इलाका वर्तमान पाकिस्तान के मीरपुर ख़ास, सिंध, मुल्तान, साहीवाल, पंजाब में है।
लंगड़ा आम- लंगड़ा आम, कलमी आम है सबसे ज्यादा बनारस के रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा होता है। इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि लोगों की मांग इस आम के लिए सबसे ज्यादा होती है। यह आम पीले-हरे रंग का और अंडाकार होता है। यह भारत में सबसे लोकप्रिय आमों में से एक है।
अल्फान्जो या हापुस- हापुस आम को अल्फान्जो आम भी कहा जाता है। खास महक, पतली गुठली और ढेर सारे गूदे से इसकी पहचान बनती है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़ और कोंकण के हिस्सों में इसकी पैदावार होती है। ये आम आमको अन्य आमों की तुलना में काफी महंगे मिलेंगे।
मुल्गोबा- यह आम दक्षिण का अल्फान्जो कहा जाता है। ये आम स्वाद और खुशबू में अल्फान्जो को टक्कर देता है। तमिलनाडू में इसकी उपज होती है।
केसर आम - इस आम की उपज गुजरात में सबसे ज्यादा होती है। इन आमों को गिर केसर भी कहा जाता है क्योंकि यह गिरनार पर्वतों की तलहटी में उगते हैं। जूनागढ़ और अमरेली में ये सबसे ज्यादा उगते हैं।
तोतापरी- इसकी तोते की चोंच जैसी टिप होने के कारण इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। यह स्वाद में बहुत मीठा नहीं होता पर यह सलाद, अचार व कोल्ड ड्रिंक के लिये के साथ बेहद पसंद किया जाता है।
हिमसागर - ये आम फाइबर रहित क्रीमी आम होता है। इस आम की पैदावार मुख्यत: बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र में होती है। यह बहुत ही कम समय के लिये उपलब्ध होता है।
नीलम- ये आम खास तौर पर हैदराबाद में प्रचलित है। ये आम पूरी गर्मी पाया जाता है। इस आम का आकार अन्य आम की तुलना में छोटा होता है। ये आम नारंगी रंग का होता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!