Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:36 PM IST
गर्मियों के सीजन में दही का सेवन करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। वैसे तो दही खाने के कई फायदे है लेकिन हम आपतो इस लेख में कुछ चुनिंदा फायदों के बारे में बताने जा रहे है जो आपके लिए लाभदायक है।
दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।
-दही का सेवन करने से खून की कमी और कमजोरी को दूर किया जा सकता है। दही खाने को पाचाने के लिए मदद गार होती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।
दही अकेले भी हृदय की सेहत के लिए अच्छी है। फाइबर या रेशा युक्त फल, सब्जियों और अनाजों से परिपूर्ण भोजन के साथ मिलने हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।
बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों के लिए दही लाभदायक है। दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!