करेला है ओषधीय गुणों से भरपुर

Aazad Staff

Lifestyle & Health

करेले में विटामिन ए, बी, बी१, बी२, कैल्सियम, आयरन, कापर, फास्फोरस, पोटैसियम, जिंक आदि पौषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे सेहत को फीट रखने के लिए बहुत जरूरी होते है। करेले में कॉलिन तथा ल्यूटेन नामक तत्व भी पाए जाते है जो त्वचा , बाल , नर्व तथा आँखों के लिए फायदेमंद होते है।

करेला वैसे तो खाने में काफी कडवा होता है लेकिन इसमें मौजूद पौषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते है। करेले में ऐसे गुण मौजूद होते है तो बुरे कोलेस्ट्रोल को दूर कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को हमारे शरीर में शामिल करता है | करेले का अगर नियमित रुप से सेवन करें तो ये हमारे शरीर को ह्रदय रोग जैसी कई बीमारियों से भी बचाता है करेला वजन कम करने में भी लाभादायक होता है | डायबिटीज के रोगियों के लिए करेला बहुत महत्त्व रखता है। लेकिन यदि सावधानी पूर्वक इसका इस्तेमाल नहीं किया जाये तो यह नुकसानदेह भी हो सकता है।

करेले का सेवन डायबिटीज के साथ पेट के कीड़ों को जड़ से खत्म करने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए एक बड़ा चम्मच करेले के पत्तियों के रस को एक गिलास छाछ में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करने से पेट के कीड़ों से राहत दिलाता है। इतना ही नहीं करेला लीवर को मजबूत करने में भी लाभदायक है।

और ये भी पढ़े: खाली पेट लहसुन खाने से होते है ये फायदे

अगर आप अपच या कब्ज से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में करेले के रस का नियमित रूप से सेवन करें। इससे कब्ज के साथ एसिडिटी, छाती में जलन और खट्टी डकारों से छुटकारा मिलता है, साथ ही पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।  करेले का जूस खली पेट पीने से पाचन क्रिया ठीक रखता है और  सोराइसिस के लक्षणों को दूर करता है।

पीलिया और लीवर के रोगों के लिए करेला रामबाण होता है। करेले के रस को रोजाना पीने से पीलिये में कुछ ही दिनों में राहत मिलती है। अस्थमा यानि सांस की बीमारी में भी करेले का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। धूल-धुएं और अस्थमा अटैक को रोकने के लिए करेले के रस में तुलसी का रस,शहद मिलाकर रात में सेवन करने से लाभ।

Latest Stories

Related Stories

तिल के तेल से होने वाले फायदे

तिल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना गया है। इसके कई सारे फ़ायदे हैं और यह कई तरीक़ों से इस्तेमाल भी किया जाता है। तिल के तेल को तिल के बीज से प्राप्त किया जाता है।

चीकू खाने के फायदे

चीकू में विटामिन, मिलरल्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह आंखों को सेहत मंद बनाए रखने में सहायता करता है।

अरबी के पत्तों के फायदे

अरबी के पत्ते न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए काफी लाभ दायक होते है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.