अरबी के पत्तों के फायदे

Aazad Staff

Lifestyle

अरबी के पत्ते न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए काफी लाभ दायक होते है।

अरबी के पत्ते एक बेहतरीन औषधी है। इसमें कई पोष्ठिक तत्व पाए जाते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता हैं। इस लेख में आज हम आपको अरबी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है जो कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में असरदार है?..

वजन करे कम: बढ़ते वजन को कम करने के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक माने गए है। इसके पत्तों में पाए जाने वाले फाइबर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते है। जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया तेजी से बढ़ने लगती है।

ब्लड प्रेशर : ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक माने गए है। इसके पत्तों में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं और ये सारे ही तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जरूरी होते हैं।

आंखों की रोशनी करे तेज : अरबी के पत्तों में विटामिन ए की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

और ये भी पढ़े : लौकी के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

डायजेशन में सुधार : आजकल अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं लेकिन अगर आप अपनी डाइट में हमेशा अरबी के पत्ते शामिल करते है तो आपको इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अरबी के पत्तों की सब्जी या इसे उबाल कर पानी पीने से कई समस्याए दूर होती है।

और : घरेलू नुस्खे: बढ़ते वजन को कम करने के लिए

जोड़ों के दर्द से राहत : घुटनों में दर्द की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। अरबी के पत्ते जॉइंट पेन को कम करने में मददगार साबित होते हैं। अरबी के पत्तों को खाने से र्दद में आराम मिलता है।

Latest Stories

Related Stories

अमरुद खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अमरूद बहुत फायदेमंद होता है।

पालक जूस के फायदे

पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.