बेहतरीन फीचर्स के साथ ‘नोकिया 7 प्लस’ भारत में हुआ लॉन्च

Aazad Staff

Technology

इसमे इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दिया गया है, इसके साथ ही इसमें आपको मिलेंगे तीन कैमरे।

नोकिया 7 प्लस को भारत में हाल ही में लॉन्च कर दिया गया है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए नोकिया 7 का अपग्रेड वर्जन है। नोकिया 7 प्लस को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के एक ब्लॉक से बनाया गया है। इसमें 6 इंच का 18:9 डिस्प्ले है।

इस फोन की कीमत भारत में 25,999 रुपये है जो कि 30 अप्रैल से मार्केट में बिकनी शुरु हो जाएगी। वैसे, इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर ब्लैक/ कॉपर और व्हाइट/ कॉपर कलर में उपलब्ध होगा।

नोकिया 7 प्लस में स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इस फोन में स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 दिया गया है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम दिया गया है।

नोकिया के नए फोन में दिए गए कैमरे इसे खास बनाते हैं. इसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं. पिछले हिस्से पर 12 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा 13 MP का है. कैमरे में 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा है। नोकिया 7 प्लस में 3800 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यूजर को 19 घंटे तक का टॉकटाइम मिलेगा।

Latest Stories

Related Stories

LG ला रहा है 256GB का इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्ट फोन

LG के इस शानदार स्मार्ट फोन को LG V30s  का नाम दिया जा सकता है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.