जीरे के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

Aazad Staff

Lifestyle & Health

जीरा में कई प्रकार के मिनिरल्स और विटामिन पाए जाते है। जो हमारे शरीर के सभी अंगों के लिए बहुत फायदेमंद है। जीरे में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है।

कब्ज को करे दूर

जीरा कब्ज को दूर करने में भी काफी सहायक है। कब्ज को दूर करने के लिए एक गिलास छाछ में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर पीने से राहत मिलेगी।

बालों को बनाए मजबूत

काले जीरे का सेवन करने से बाल काले, घने और मजबूत होते है। ठंड में अगर आप रुसी से परेशान है तो इसके लिए जिरा काफी फायदे मंद है। रूसी को भगाने के लिए तेल के साथ जीरा को भी गर्म कर ले और गुनगुने तेल से सिर की मसाज करे। | 2 से 3 बार ऐसा करने से सिर की रूसी खत्म हो जाएगी।

पेट दर्द में आराम

पेट दर्द में जीरा और चीनी को समान मात्रा में मिलाकर चबा चबा कर खाने से पेट दर्द में काफी आराम मिलता है। जिरे का रस पेट दर्द में काफी राहत पहुंचाता है।

जोड़ो के दर्द और शुगर से भी दिलाए राहत

अजवाइन, जीरा और सौंप को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें।  इस मिश्रण को एक चम्मच हर रोज खाने से शुगर, जोड़ों के दर्द और पेट के विकारों में आराम होगा। गैस की समस्या में भी इससे फायदा होगा।

बुखार को करे दूर

और ये भी पढ़े: खसखस कई गंभीर रोगों को करे दूर

बुखार के दौरान अगर जीरे को गुड़ के साथ ले तो बुखार जल्द कम हो जाता है। बता दें कि जीरे को गुड के साथ मिला कर गोलियां तैयैर कर ले और इसे दिन में कम से कम दो से तीन बार खाए ऐसा करने से शरीर का तापमान नियंत्रित हो जाता है।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त

जीरा इम्यूनि सिस्टम को बढ़ाता है साथ ही पेट से सम्बन्धित रोग भी दूर करता है | जीरा के सेवन से खाना जल्दी और अच्छी तरह से पच  जाता है। इसके अलावा आंवला के साथ जीरा, अजवाइन, और काला नमक मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है।

Latest Stories

Related Stories

अनार के छिलके से होते है ये फायदे

दिल संबंधी रोगों से निजात दिलाने में सहायक होते है अनार के छिलके

अनार के छिलके की चाय के फायदे

अनार के छिलके में विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है।

अदरक कई रोगों को करता है दूर

अदरक कई बीमारियों को दूर करता है। अदरक में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेटस, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.