सावन के आखिरी सोमवार शिव की ऐसे करें उपासना

Aazad Staff

Festivals

आज है सावन का अंतिम सोमवार

सावन का महीना हर किसी के लिए फलदायी सिद्ध होता है। सावन के हर सोमवार भगवान शिव की पूजा की जाती है। शिव की उपासना के दौरान शिवलिंग की पूजा की जाती है। शिवलिंग पर जल, दूध, बेल पत्र आदि अर्पित किए जाते है। आज के दिन शिव पूजा का बड़ा महत्व है। ऐसी मान्यता है सावन के आखिरी सोमवार के दिन जल और दूध चढ़ाने से  भोलेनाथ प्रसन्‍न होते हैं और उनकी सारी मनोकामनायें पूर्ण होती है।

आज के दिन स्नान करने के बाद शिव मंदिर अवश्य जाएं। घर से नंगे पैर जाएं तथा घर से ही जल भरकर ले जाएं। मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें, भगवान को साष्टांग करें। खड़े होकर शिव मंत्र का 108 बार जाप करें। वहीं सायंकाल भगवान के मंत्रों का जाप करें, तथा उनकी आरती करें। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की उपासन करने से मनोवांछित फल मिलता है।

और ये भी पढ़े: इस सावन भगवान शिव को ऐसे करें खुश

सावन के अंतिम सोमवार पर संपूर्ण कामनाओं की सिद्धि के लिए ऐसे करें पूजन : शिव जी को जल की धारा अर्पित करें। जल अगर अपने घर से भरकर ले जाएं तो उत्तम होगा। 'नमः शिवाय' की 11 माला का जाप करें।

शीघ्र विवाह के लिए ऐसे करें पूजन : शिव जी को सुगंध और जल अर्पित करें। केवड़े की सुगंध न चढ़ाएं। "ॐ पार्वतीपतये नमः" की 11 माला का जाप करें।

Latest Stories

Related Stories

क्या शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण करना चाहिए ?

चण्डेश्वर भूत-प्रेतों का प्रधान है, शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद चण्डेश्वर का भाग होता है।

सावन महीना भगवान शिव को क्यों है प्रिय

हरियाली तीज’, ‘रक्षा बन्धन’, ‘नाग पंचमी’  का योहार श्रावन महीने में ही मनाया जाता है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.