मणिकर्णिका विवाद : करणी सेना ने कंगना को दी फिल्म सेट जलाने की धमकी

Aazad Staff

Entertainment

कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म मणिकर्णिका विवादो में आ गई है। करणी सेना ने आपत्ती जताई है कि फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे दिखाए गए है जो बेबुनियादी है। बता दें कि यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।

फिल्म मणिकर्णिका एक बार फिर से विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर करणी सेना ने विरोध जताते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को धमकी दी है कि अगर उन्होंने संगठन के खिलाफ बोलना बंद नहीं किया तो वे उनका करियर खराब कर देंगे और उनकी फिल्म का सेट जला देंगे।

गौरतलब है कि कंगना ने कुछ दिन पहले करण सेना का विरोध जताते हुए कहा था कि मणिकर्णिका को लेकर परेशान किया तो वे बर्बाद कर देंगी।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह भी राजपूत हैं और करणी सेना को खत्म कर देंगी।

बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर करणी सेना ने आपत्ति जताई थी। करणी सेना के लोगों ने प्रड्यूसर्स को लिखा था कि अगर फिल्म में झांसी की रानी की छवि खराब दिखाई गई या फिर उनका किसी अंग्रेज के साथ अफेयर दिखाया गया तो मेकर्स को इसका अंजाम भुगताना होगा। इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि उनकी फिल्म को 4 इतिहासकारों ने मंजूरी दी है। इसके अलावा फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है।

कंगना ने अपने जवाब में कहा था कि करणी सेना को यह बात साफ-साफ बताई जा चुकी है और इसके बावजूद अगर वह मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मैं इस पर यह कहना चाहूंगी कि अगर वह शांत नहीं हुए तो उन्हें भी यह जानना चाहिए कि मैं भी राजपूत ही हूं और मैं उन सबको बर्बाद कर दूंगी।

Latest Stories

Related Stories

रिलीज से पहले राष्ट्रपति भवन में होगी मणिकर्णिका की स्क्रीन‍िंग

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' के रिलीज होने में अब एक सप्ताह ही बचा है। रिलीज से पहले फिल्ममेकर्स राष्ट्रपति के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन कर रहे हैं।

मणिकर्णिका घाट का इतिहास, जहां चिता की आग कभी ठंडी नहीं होती

भारत की पवित्र नगरी काशी (बनारस) को हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। यहां स्थित मणिकर्णिका घाट के विषय में कहा जाता है कि यहां जलाया गया शव सीधे मोक्ष को प्राप्त होता है, उसकी आत्मा को जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है।

कौन थी मणिकर्णिका क्या है इनका इतिहास

महज 23 साल की आयु में ही अपने राज्य की कमान संभालते हुए मणिकर्णिका ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। ग्वालियर के फूल बाग इलाके में मौजूद उनकी समाधि आज भी उनकी कहानी बयां करती है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.