Nation
-
पुलवामा हमले के बाद भारत ने छीना पाकिस्तान से MFN का दर्जा
पुलवाम में आत्मघाती हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन(MFN) का दर्जा छीन लिया है। बता दे कि भारत ने पाकिस्तान को ये दर्जा १९९६ में दिया था।
-
उदयपुर में बॉक्सिंग का आगाज २१ फरवरी से
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग के बाद अब राजस्थान विद्यापीठ की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग टूर्नामेंट २१ फरवरी को शुरू होगा। २८ फरवरी तक चलने वाला टूर्नामेंट प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर होगा।
-
पुलवामा हमला: पीएम मोदी ने कहा - भारत को बदहाल करने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे
राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है लोगों का खून खौल रहा है, ये मैं समझ रहा हूं। इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो स्वाभाविक है।
-
पुलवामा हमला: भारत के साथ आए कई देश, पाकिस्तान ने दी अपनी सफाई
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की अमेरिका, इजरायल, बांग्लादेश, नेपाल समेत कई देशों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मुश्किल की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है।
-
पुलवामा आतंकी हमलाः पीएम मोदी ने टीवी चैनलों से कहा- ऐसे कवरेज को ना करे प्रकाशित जिससे हिंसा भड़क उठे
पुलवामा में आतंकी हमले की कवरेज को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तफर से टेलीविजन चैनलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कह गया है कि टीवी चैनल इस तरह की कवरेज ना करें जिससे हिंसा भड़क उठे।
-
पुलवामा आतंकी हमला: पहली बार लोकल फिदायनी का हमले में किया गया इस्तेमाल - सत्यपाल मलिक
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आतंकियों की हताशा करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आतंकियों को सरहद पार से मदद मिल रही है। राज्यपाल ने सुरक्षाबलों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
-
पुलवामा आतंकी हमला: जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हर तरह की सावधानी बरती जा रही है।
-
अगस्टा वेस्टलैंड मामला : १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दीपक तलवार
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्टा वेस्टलैंड डील मामले में एक बार फिर से दीपक तलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अगस्टा वेस्टलैंड मामले में तलवार को ३१ दिसंबर २०१८ को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया था।
-
CBSE: १२वीं की परीक्षाएं कल से, छात्र इन बातों का रखें ध्यान
CBSE बोर्ड की परीक्षाएं १५ फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस बार बोर्ड की ओर से पेपर लीक से लेकर नकल पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
-
विजय माल्या ने कहा - पीएम मोदी बैंकों को क्यों नहीं निर्देश देते की मुझसे मेरा पैसा ले लें
विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से अपील की थी कि जो लोन उसने लिया था, उसकी प्रिंसिपल रकम पूरी वापस ले लें। बता दें कि माल्या को भारत भेजने को लेकर ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने पहले ही मंजूरी दे दी है।
-
दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल के अधिकारों का मामला, SC के दो जजों में मतभेद
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों की लड़ाई को लेकर कुछ मु्द्दों पर फैसला सुनाया गया। इस दौरान जस्टिस सीकरी ने कहा- ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर तक के तबादले-पोस्टिंग केंद्र करेगा, जस्टिस भूषण इससे असहमत है।
-
पुडुचेरी में CM और LG के बीच तना-तनी, धरने पर बैठे नारायणस्वामी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और विधायकों को लेकर उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बुधवार को राज निवास के सामने ही सो गए। उनका आरोप है कि बेदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रोक रही हैं।
