Nation
-
जम्मू- कश्मीर: एनकाउंटर में मेजर समेत ४ जवान शहीद
उत्तराखंड के देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंच गया है। मेजर की अंतिम विदाई के दौरान हजारों की तादाद में लोग एकजुट हुए हैं। बीते रविवार को नौशेरा में उनको अंतिम विदाई दी गई थी।
-
केरल में अज्ञात हमलावरों ने की २ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हत्या
रविवार को केरल में हुए युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की मौत के बाद युनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने कासरगोड जिले में सोमवार को १२ घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।
-
पुलवाम हमला: आज भारत बंद का आह्वान
पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ४० जवान शहीद हो गए। शहीद ४० जवानों को शनिवार को उनके पैतृक गांवों में पूरे राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है।
-
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, ३ आतंकियों के छिपे होने की आशंका
पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सार्वजनिक मंचों से बयान दिया था कि सेना को खुली छूट दी गई है। बदला लेने की जगह और समय वह खुद तय करें।
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट से मिली राहत, २ मार्च तक मिली अंतरिम बेल
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा और मनोज अरोड़ा की अंतरिम जमानत २ मार्च तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि इनकी अंतरिम जमानत आज खत्म हो रही थी। जिसके बाद वह सुनवाई के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे थे।
-
शेल्टर होम केस : पॉक्सो कोर्ट ने बिहार के CM नीतीश कुमार के खिलाफ दिए CBI जांच के आदेश
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केश मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मुश्किले बढ़ती हुई नज़र आ रही है।यौन शोषण से जुड़े इस मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
-
पुलवामा हमला : अन्ना हजारे बोले- मैं बंदूक तो नहीं उठा सकता लेकिन ट्रक जरुर चला सकता हूं....
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सेना का ट्रक चलाने की ताकत उनमें अभी भी है। बता दें कि अन्ना हजारे इन दिनों अनशन के कारण अस्पताल में भर्ती है।
-
पुलवामा हमला : शहीद विजय मौर्य की पत्नी को १० लाख रुपए देंगे कैलाश खेर
उत्तर प्रदेश में १६ फरवरी को देवरिया महोत्सव कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। हालांकि सिंगर कैलाश खेर इस गांव में आएंगे और पुलवामा हमले में शहीद हुए विजय मौर्य के गांव जाएंगे। जहां वे उनके परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद करेंगे।
-
पुलवामा आत्मघाती हमला : बीजेपी नेता ने सिद्धू को भेजी पायल, कहा- इमरान खान की धुन पर नाचो
नवजोत सिंह सिद्धू को सोशल मीडिया पर लोगो की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सिद्धू ने इसकी निंदा की है लेकिन उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को इसके लिए दोषी मानना सहीं नहीं। उनक कहना है कि किसी व्यक्ति की गलती से राष्ट्र दोषी नहीं होता।
-
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद जम्मू-पुंछ में भड़की हिंसा, लगा कर्फ्यू
जम्मू एवं कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले के बाद जम्मू में हिंसा भड़क उठी है। बलवाइयों ने दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया वहीं कई इलाको में कर्फ्यू लगा हुआ है।
-
पुलवामा : शहीद जवानों के परिजनों को राज्य सरकार दे रही इतना मुआवजा
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए ४० जवान को अलग अलग राज्य से आर्थिक तौर पर मदद करने का ऐलान किया गया है। असम, ओडिशा, यूपी समेत कई राज्यों की सरकार ने शहीदों के परिजनों को सहायता राशि देने के साथ साथ सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है।
-
पुलवामा आतंकी हमला : शहीद जवानों को आखरी सलाम
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए ४० शहीदों के पार्थिव शरीर को आज अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है। शहीदों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाए जा रहे हैं।
